Monday 4 December 2023

CTET NEWS: अभी-अभी सीटेट को लेकर नया नोटिस जारी बड़ा बदलाव

CTET NEWS: अभी-अभी सीटेट को लेकर नया नोटिस जारी बड़ा बदलाव



CTET NEWS: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 को लेकर करेक्शन विंडो ओपन कर दिया गया है| एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के लिए उम्मीदवार सीटेट के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं| और फार्म में सुधार कर सकते हैं| एप्लीकेशन फॉर्म सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को फीस देने की फिलहाल कोई भी जरूरत नहीं है| उम्मीदवार बिना फीस के ही आवेदन फार्म में सुधार को कर सकते हैं| उम्मीदवार सीटेट 2024 ऑनलाइन फॉर्म में बदलाव करने की अनुमति दे दी गई है| अब क्या-क्या आप सुधार कर सकते हैं यह नीचे बताया गया है और कैसे सुधार सकते हैं यह भी बताया गया है|

इन बिंदुओं को आप सुधर सकते हैं ( CTET Latest News Today )

अगर आप सीटेट का फॉर्म भर रहे हैं तो आपके लिए कुछ जरूरी अपडेट बता देते हैं| आप पिता के नाम में सुधार कर सकते हैं| माता के नाम में सुधार कर सकते हैं| जन्मतिथि में सुधार कर सकते हैं| कैटेगरी में सुधार कर सकते हैं| पता में सुधार कर सकते हैं| एंट्री वर्ल्ड कैटेगरी में भी सुधार कर सकते हैं| पेपर के चयन का अगर आपने गलत किया है तो उसे भी सुधार कर सकते हैं| संस्था नाम और कॉलेज के नाम में सुधार कर सकते हैं| इस क्षेत्र में आपको नहीं मिलेगा सुधार करने का मौका| आपको बता दिया जाता है कि उम्मीदवार सिटी सिलेक्शन में कोई भी सुधार या संशोधन नहीं कर सकते हैं| सीटेट फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को केवल फैक्स आवेदन या मेल जैसे ऑफलाइन माध्यमों से किए गए बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा| ऑनलाइन करेक्शन विंडो बंद होने के बाद डिटेल्स में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर भी विचार यहां पर नहीं होगा|

सीटेट फॉर्म में सुधार कैसे करें ( CTET Latest News Today )

अगर आप सीटेट के फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं तो आपको कुछ जरूरी स्टेप का पालन करना होगा| जैसे कि आपको सीटेट की वेबसाइट पर जाना होगा| इसके बाद आपको करेक्शन विंडो का सीटेट जनवरी 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा और यहां पर आपको रजिस्टर उम्मीदवारों के लिए लॉगिन पेज दिखाई देगा| वहां पर आपको एप्लीकेशन नंबर पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन डालकर साइन इन करना होगा| इसके बाद सभी दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ना होगा और फॉर्म में आप सुधार कर सकते हैं फीस के बाद आपको सबमिट कर लेना होगा|


No comments:

Post a Comment