Showing posts with label BED VS BTC. Show all posts
Showing posts with label BED VS BTC. Show all posts

Thursday, 14 December 2023

यूपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में इंटरव्यू हुआ लागू चयन प्रक्रिया में बदलाव - UP Supertet latest News Today


UP Supertet latest News Today: उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काफी बड़ी अपडेट निकल कर आ रही है| जैसे कि नये शिक्षा सेवा चयन आयोग की नियमावली की अधिसूचना जारी हो चुकी है| और इस अधिसूचना के माध्यम से पूरी जानकारी आ चुकी है| कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती में क्या बदलाव हुए हैं सिलेक्शन प्रक्रिया क्या होगी! सिलेक्शन प्रक्रिया में तो खैर भारी बदलाव हो ही चुके हैं| अब क्या बदलाव हुआ इसके बारे में पूरी जानकारी आपको बताई जाने वाली है| प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों तक शिक्षकों और अनुदेशकों की जो भर्तियां होंगी| उसमें अब सिर्फ लिखित परीक्षा होगी और लिखित परीक्षा के कुल 90% अंक जोड़े जाएंगे और 10% साक्षात्कार के अंक जोड़े जाएंगे|

UP Primary Shikshak Bharti 2023

उत्तर प्रदेश नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया में काफी बड़ा बदलाव हो चुका है| पहले चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा का 60% लिया जाता था और एकेडमिक मेरिट का 40% लिया जाता था| आप सभी की जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस बार जो बदलाव हुआ है शासन के स्तर की तरफ से बताया गया है कि पारदर्शिता को देखते हुए यह बदलाव हुआ है| उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग कितने अंको की परीक्षा होगी! यह नया आयोग ही करेगा| परीक्षा ओएमआर शीट पर ही कराई जाएगी और वस्तुनिष्ठ प्रकार के ही प्रश्न पूछे जाएंगे| 2 घंटे का आपको पेपर में समय मिलेगा| सुपर टेट एग्जाम के बारे में काफी बड़ी जानकारियां निकलकर आ रही हैं|

बुधवार को नये आयोग की नियमावली हुई जारी ( UP Primary Teacher Vacancy 2023 )

उत्तर प्रदेश नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के विज्ञापन के बारे में बात कर ले तो नई नियमावली जारी होने का ही अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे जो कि नियमावली बुधवार को देर शाम जारी हो चुकी है| और इस नियमावली के अंतर्गत काफी बातें निकलकर आ रही हैं| सबसे बड़ी बात तो यही है कि चयन प्रक्रिया में यह बदलाव हो चुका है| अब पेपर किस आधार पर होगा! इसके लिए सिलेबस के निर्धारित किए जाएंगे और एग्जाम पैटर्न के निर्धारित किया जाएगा| यह अभी नया आयोग तय करेगा| यानी सब कुछ इस बार नयी प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए बदल चुका है| ऐसे में अभी नया सिलेबस भी नये आयोग के माध्यम से जारी होगा| लेकिन नए आयोग में सदस्य अध्यक्ष आने के बाद ही ऐसा भी स्थितियां क्लियर हो सकेंगे| चयन प्रक्रिया क्या होने वाली है यह अभी नया आयोग तय करेगा|

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी अध्यक्ष का चयन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के एक अध्यक्ष व 12 सदस्यों का चयन किया जाएगा| इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्कैनिंग कमेटी अब बना दी गई है| अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा इसके सचिव यहां पर बनाए गए हैं| इसी तरह अपर मुख्य सचिव प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एवं माध्यमिक शिक्षा व बेसिक शिक्षा भी इसके सदस्य होंगे| विज्ञापन के 25 दिनों के भीतर इन पदों पर आवेदन मांगे जाएंगे| अध्यक्ष पद के लिए पांच अभ्यर्थी व सदस्य के लिए प्रत्येक पद पर तीन गुना अभ्यर्थियों के नाम की यहां पर सूचित तैयार की जाएगी| अंतिम चयनितों की सूची मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद जारी की जाएगी और नए आयोग को नए अध्यक्ष को सदस्य भी मिल जाएंगे इसके बाद नई भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी|

Wednesday, 13 December 2023

BEd vs BTC News : बीएड और बीटीसी सभी बनेंगे प्राइमरी टीचर, योगी सरकार अभ्यर्थियों को देगी बड़ा तोहफा

BEd vs BTC News : बीएड और बीटीसी सभी बनेंगे प्राइमरी टीचर, योगी सरकार अभ्यर्थियों को देगी बड़ा तोहफा



BEd vs BTC News : बीएड बीटीसी (BEd vs BTC News) के बीच एक लड़ाई छिड़ी है और अब यह आंदोलन की ओर बढ़ रही है। बीते 11 अगस्त 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने एक निर्णय दिया है और इस निर्णय के अंतर्गत प्राइमरी स्कूलों (Primary Teacher) में शिक्षण कार्य करने के लिए केवल बीटीसी (BTC) करने वाले उम्मीदवार ही पात्रता साबित कर पाएंगे और बाकी उम्मीदवार मुख्य रूप से बीएड (BEd vs BTC) करने वाले उम्मीदवार इस तरह की भर्तियों के लिए अपात्र माने जाएंगे और वह प्राइमरी स्कूलों में शिक्षण कार्य करने के लिए पात्रता साबित नहीं कर पाएंगे क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इस विषय पर अपना निर्णय सुना दिया है फिलहाल के लिए एक बड़ी अपडेट आ रही है जो हम आपके साथ नीचे सजा कर रहे हैं...

BEd vs BTC News : UP में बीएड और बीटीसी (BEd vs BTC 2023) मामले पर क्या होगा विचार -

बीएड और बीटीसी (BEd vs BTC News) मामले पर फिलहाल कोई बदलाव नही हुआ है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध नज़र आ रही है और इसी कड़ी में एक खबर सोशल मीडिया और तमाम मीडिया पोर्टलों (Media Potral) पर वायरल हो रही है इसमें यह बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) बीएड (BEd) और बीटीसी (BTC) पर जारी किए गए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय (Supreme Court Judgement on BEd and BTC) पर विचार करते हुए इसमें बदलाव करेगी और सभी उम्मीदवार चाहे वह बीएड (BEd) वाले हो या बीटीसी (BTC) वाले सभी को प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्रता दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और उत्तर प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि युवाओं को किसी न किसी तरह से रोजगार दिया जाए। बीएड (BEd) और बीटीसी (BTC) के मामले पर फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार ने कोई भी आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं दिया है लेकिन यह संभव है कि उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट द्वारा लाए गए इस जजमेंट (Supreme Court Judgement on BEd and BTC) पर विचार करें और केवल उत्तर प्रदेश के लिए उम्मीदवारों को प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए पात्र बनाएं। हालांकि आसान नहीं होगा और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को चुनौती देना भी गंभीर विषय होगा।

क्या BEd vs BTC 2023 मामले का होगा निस्तारण -

एक चर्चा उत्तर प्रदेश में तेजी से चल रही है और इस चर्चा में सत्यता भी हो सकती है क्योंकि जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने की ओर कदम बढ़ा रही है उसे यह लगता है कि जल्दी ही उत्तर प्रदेश सरकार एक नए निर्णय की ओर बढ़ सकती है हालांकि किस तरह का कोई आधिकारिक निर्णय भी जारी नहीं हुआ है लेकिन जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार तमाम प्रकार के रोजगार को लेकर बड़े मुद्दों पर निर्णय ले रही है उसे यह साफ नजर आता है कि अभ्यर्थियों को निश्चित रूप से एक बड़ी खुशखबरी जल्द ही मिल सकती है हालांकि जब भी इस तरह की कोई अपडेट आएगी हम सबसे पहले आपको बताने का काम करेंगे।

इसी तरह की तमाम महत्वपूर्ण अपडेट के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जरूर जुड़िए और इसके साथ ही आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं जिसका लिंक आपको स्क्रीन के दाहिने और मिल जाएगा। हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ने का लिंक आपको इस पोस्ट के नीचे हम दे रहे हैं और अगर आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो स्क्रीन के दाहिनी ओर आपको व्हाट्सएप और टेलीग्राम के आइकॉन दिख जाएंगे जिस पर क्लिक करके आप हमारे टेलीग्राम चैनल और व्हाट्सएप ग्रुप दोनों से जुड़ सकते हैं और हर खबर की अपडेट सबसे पहले प्राप्त कर सकते हैं।