Friday 8 December 2023

UPPSC NEWS: UPPSC RO ARO भर्ती से पहले ही 10 लाख अभ्यर्थी हुए बाहर देखें पूरी जानकारी

UPPSC NEWS: UPPSC RO ARO भर्ती से पहले ही 10 लाख अभ्यर्थी हुए बाहर देखें पूरी जानकारी

UPPSC NEWS

UPPSC NEWS: उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 की प्रारंभिक परीक्षा का जो आयोजन है वह 11 फरवरी 2024 को होगा| इस एग्जाम में 10 लाख से अधिक उम्मीदवार सम्मिलित होने जा रहे हैं| और एग्जाम डेट काफी पहले ही घोषित कर दी गई है| इस भर्ती के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन भी देखने को मिले हैं| लेकिन जानकारी के मुताबिक यह पता चल रहा है कि इस बार समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती में 99 फ़ीसदी से अधिक अभ्यर्थी पहले से ही छट जाएंगे| यानी जो भी अभ्यर्थी हैं प्रारंभिक परीक्षा तो देंगे लेकिन जब मेंस का एग्जाम आएगा तो प्रारंभिक परीक्षा का जो कट ऑफ जाएगा इसमें काफी अभ्यर्थी छट जाएंगे| जो कि मेंस में सिर्फ एक फीसदी अभ्यर्थी ही बैठ पाएंगे| पूरी जानकारी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की इस भर्ती के बारे में बताइ जाने वाली है| आखिर 99 फीसदी अभ्यर्थी क्यों बाहर होने जा रहे हैं यह भी आपको कारण पता लगना चाहिए|

UPPSC RO ARO भर्ती को लेकर बड़ी खबर ( UPPSC RO ARO BHARTI LATEST NEWS )

उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के बारे में बात कर लिया जाए तो इस भर्ती के लिए एक बार आवेदन डेट को भी बढ़ाया गया था| पहले आवेदन की लास्ट डेट 9 नवंबर 2023 थी| लेकिन आवेदन की डेट 24 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था| रिकॉर्ड तोड़ आवेदन इस भर्ती के लिए देखने को मिले है| 1069725 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है| आयोग के किसी भी परीक्षा के लिए पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आवेदन देखने को मिले हैं| आप सभी को बता दिया जाता है कि रिकॉर्ड तोड़ आवेदन तो है लेकिन समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 411 पदों पर भर्तियां होनी है| और मेंस का जब एग्जाम होगा तो कुल 15 गुना अभ्यर्थियों को ही बुलाया जाएगा| ऐसे में 99 फीसदी अभ्यर्थी पहले से ही छट जाएंगे| यानी मेंस परीक्षा के लिए सिर्फ 6165 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा और 1063560अभ्यर्थी इस परीक्षा से बाहर हो जाएंगे| यानी आंकड़ों से ही लग रहा है कि प्रतिस्पर्धा काफी अधिक है|

UPPSC RO ARO भर्ती के लिए एडमिट कार्ड ( UPPSC RO ARO BHARTI ADMIT CARD 2023 )

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के बारे में बात कर लिया जाए तो पहले से ही यह एक नियम है कि जो पद होते हैं उसके 15 गुना विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है| और नये पदों का अधियाचन मिलता है तो कुछ और पदों को बढ़ाया जाता है| पहले आयोग प्रारंभिक परीक्षा पदों के मुकाबले 18 गुना विद्यार्थियों को ही सफल घोषित करता था| लेकिन इसके बाद आयोग ने 13 गुना कर दिया| बाद में विवाद चला और आयोग ने फिर मानक बढ़कर 15 गुना कर दिया| वर्तमान में 15 गुना अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाता है| समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती का एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होंगे|

No comments:

Post a Comment